पत्थरों का असर
इक पहाड़ से तराशा घर, एलोरा
ऊपर से नीचे का सफ़र, एलोरा
बौद्ध, जैन, हिंदू, तीनों
इक ही पहाड़ पे बसर, एलोरा
कैलाश मंदिर देखके
ठहर जाए हर नज़र, एलोरा
'पराग' साथ रहना सिखाए
पत्थरों का ये असर, एलोरा
कठिन शब्द: तराशना – काटके गढ़ना · बसर – रहना