इक पाठ, इक व्याख्यान
ज्ञान का इक जहान, नालंदा
दूर देशों की शान, नालंदा
चीन, तिब्बत, कोरिया से आए
सीखने को इंसान, नालंदा
महीनों जली किताबों की आग
फिर भी न मिटा निशान, नालंदा
'पराग' ईंटों में अब भी गूँजे
इक पाठ, इक व्याख्यान, नालंदा
कठिन शब्द: जहान – दुनिया · व्याख्यान – भाषण, पाठ