आसमान से बात
आसमाँ को छूती, मीनार
सदियों से अनूठी, मीनार
ईंट-ईंट पे खुदी इबारत
न झुकी, न टूटी, मीनार
पास खड़ा लोहे का खंभा
जंग से भी न रूठी, मीनार
'पराग' ऊँचाई का मतलब
ज़मीन से न छूटी, मीनार
कठिन शब्द: अनूठी – अनोखी · इबारत – लिखावट · जंग – लोहे पे लगने वाला ज़ंग