क़लम का जादू
क़लम का जादू, कलमकारी
कपड़े पे ख़ुशबू, कलमकारी
इमली की क़लम, गुड़ का रंग
बहती इक लौ, कलमकारी
नदी किनारे धुलता कपड़ा
सत्रह बार यूँ, कलमकारी
'पराग' सब्र से बनती है
हर इक आरज़ू, कलमकारी
कठिन शब्द: कलमकारी – क़लम से कपड़े पे की गई चित्रकारी · आरज़ू – इच्छा