मोम से धातु
मोम पिघली तो ढली, ढोकरा
आग में पलके खिली, ढोकरा
मोहनजोदड़ो की नर्तकी से
इक परंपरा चली, ढोकरा
हाथी, घोड़ा, मछली, दीया
हर रूप की इक गली, ढोकरा
'पराग' जंगल के कारीगर की
सोने-सी इक डली, ढोकरा
कठिन शब्द: ढोकरा – मोम-ढलाई से बनी धातु की कला · डली – टुकड़ा