शाम-सी उदासी
शाम-सी उतरी, उदासी
बिन बात बिखरी, उदासी
न कोई वजह, न कोई ग़म
फिर भी है गहरी, उदासी
बारिश की बूँदों में घुलके
खिड़की पे ठहरी, उदासी
'पराग' इसे भी मेहमान समझ
कुछ पल की प्रहरी, उदासी
कठिन शब्द: प्रहरी – पहरेदार
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
शाम-सी उतरी, उदासी
बिन बात बिखरी, उदासी
न कोई वजह, न कोई ग़म
फिर भी है गहरी, उदासी
बारिश की बूँदों में घुलके
खिड़की पे ठहरी, उदासी
'पराग' इसे भी मेहमान समझ
कुछ पल की प्रहरी, उदासी
कठिन शब्द: प्रहरी – पहरेदार
कभी-कभी बिना वजह मन पे इक बादल छाए,
न बरसे, न हटे, बस धूसर-सा ठहर जाए।
चाय ठंडी हो जाए, किताब खुली रह जाए,
खिड़की से देखते-देखते शाम ढल जाए।
मैंने उसे भगाया नहीं, बस पास बिठाया,
जैसे किसी पुराने दोस्त को चाय पिलाया।
'पराग', उदासी भी इक मौसम है, गुज़र जाएगी,
और उसके बाद की धूप और भी निखर आएगी।
कठिन शब्द: धूसर – मटमैला, राख-सा रंग