गहरा सन्नाटा
गहरा इक समंदर, सन्नाटा
सबसे सुंदर, सन्नाटा
बाहर लाख तूफ़ान उठें
शांत रहे अंदर, सन्नाटा
डर लगा पहले-पहल
फिर बना इक मंदिर, सन्नाटा
'पराग' सबसे ऊँचा संगीत
है उसके अंदर, सन्नाटा
कठिन शब्द: सन्नाटा – गहरी ख़ामोशी
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
गहरा इक समंदर, सन्नाटा
सबसे सुंदर, सन्नाटा
बाहर लाख तूफ़ान उठें
शांत रहे अंदर, सन्नाटा
डर लगा पहले-पहल
फिर बना इक मंदिर, सन्नाटा
'पराग' सबसे ऊँचा संगीत
है उसके अंदर, सन्नाटा
कठिन शब्द: सन्नाटा – गहरी ख़ामोशी
ऊपर लहरें हैं, हवा है, पत्तों की सरसराहट,
पर झील की गहरी तह में बस इक ठहरी आहट।
मन भी ऐसी इक झील है, ऊपर बातों का शोर,
नीचे इक सन्नाटा, जहाँ न रात, न भोर।
पहले उस सन्नाटे से डर लगता था बहुत,
फिर उसमें उतरा, तो मिली इक नर्म-सी छत।
'पराग', उस सन्नाटे में ही असली बातें होती हैं,
जहाँ आँखें बंद, पर रूहें जागती, रोती हैं।
कठिन शब्द: तह – सबसे नीचे का हिस्सा · आहट – हल्की आवाज़