धीमी-सी पुकार
धीमी-सी इक पुकार, भीतर
इक सच्ची झंकार, भीतर
दुनिया के शोर में दब जाए
फिर भी रहे बरक़रार, भीतर
जब सब कहें, "उधर चलो"
वो कहे, "इस पार", भीतर
'पराग' ठहरो तो सुनाई दे
ख़ुदा की गुफ़्तार, भीतर
कठिन शब्द: झंकार – गूँज · बरक़रार – क़ायम · गुफ़्तार – बातचीत