बुझती नहीं प्यास
कितना भी पी लूँ, बुझती नहीं प्यास
रूह की ये अजब-सी है प्यास
दरिया मिले, समंदर मिले
फिर भी अधूरी रहती प्यास
दौलत, शोहरत, सब पा लिया
भीतर बाक़ी रही प्यास
'पराग' इक बूँद ख़ुदा की
तब जाके मिटी प्यास
कठिन शब्द: रूह – आत्मा · शोहरत – नाम, प्रसिद्धि