नादान दिल
नादान है, दिल
परेशान है, दिल
टूट-टूटके भी जुड़ जाए
इक चट्टान है, दिल
छोटी-सी इक मुट्ठी भर
पूरा जहान है, दिल
'पराग' जो सबसे दूर लगे
उसी का मकान है, दिल
कठिन शब्द: नादान – भोला, नासमझ · जहान – दुनिया
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
नादान है, दिल
परेशान है, दिल
टूट-टूटके भी जुड़ जाए
इक चट्टान है, दिल
छोटी-सी इक मुट्ठी भर
पूरा जहान है, दिल
'पराग' जो सबसे दूर लगे
उसी का मकान है, दिल
कठिन शब्द: नादान – भोला, नासमझ · जहान – दुनिया
इक मुट्ठी भर का दिल, पर उसमें समंदर समाए,
कभी इक आँसू से भरे, कभी इक हँसी से छलक जाए।
दिन-रात धड़कता रहे, बिना थके, बिना रुके,
न कभी छुट्टी माँगे, न कभी किसी से झुके।
टूटे भी, तो जुड़ जाए, फिर से प्यार करे,
जैसे बारिश के बाद ज़मीन फिर फूलों से भरे।
'पराग', दिल से बड़ा कोई ख़ज़ाना न मिला,
जिसने हर ज़ख़्म पे भी इक फूल खिला।
कठिन शब्द: छलकना – भरके बाहर गिरना