कवि पराग

श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची

टूटे सपने

विषय 1847 · श्रेणी: अंदर की दुनिया

काँच के सपने

कविता 3693 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.5/4

काँच-से टूटे सपने
आँखों से रूठे सपने

जिनको बरसों सँवारा था
इक पल में छूटे सपने

उनके टुकड़े चुन-चुनके
फिर से जुड़ के फूटे सपने

'पराग' इक टूटी शाख़ पे भी
नए फूल फूटे, सपने

कठिन शब्द: शाख़ – डाल · फूटना – यहाँ, अंकुरित होना

मिट्टी का घड़ा

कविता 3694 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.6/4

बरसों मेहनत से इक घड़ा बनाया, चाक पे सजाया,
भट्ठी से निकालते वक़्त हाथ से फिसल आया।

टुकड़े-टुकड़े ज़मीन पे, जैसे बिखरा कोई जहान,
आँखें भर आईं, लगा, ख़त्म हुआ हर अरमान।

फिर उन्हीं टुकड़ों को मिट्टी में मिलाके गूँधा,
और इक नया घड़ा बना, पहले से भी सुंदर, ऊँचा।

'पराग', टूटे सपनों की मिट्टी भी काम आती है,
वही मिट्टी नए सपनों की नींव बन जाती है।

कठिन शब्द: अरमान – इच्छा · गूँधना – आटे-सा मसलना