आसमानों के पार
आसमानों के पार उड़ान
सपनों की इक धार, उड़ान
पिंजरे की सलाख़ें छोटी
पंखों में संसार, उड़ान
ज़मीन ने रोका बार-बार
फिर भी हर इक बार, उड़ान
'पराग' जो दिल में बसती है
वो ही सच्ची यार, उड़ान
कठिन शब्द: सलाख़ – लोहे की छड़
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
आसमानों के पार उड़ान
सपनों की इक धार, उड़ान
पिंजरे की सलाख़ें छोटी
पंखों में संसार, उड़ान
ज़मीन ने रोका बार-बार
फिर भी हर इक बार, उड़ान
'पराग' जो दिल में बसती है
वो ही सच्ची यार, उड़ान
कठिन शब्द: सलाख़ – लोहे की छड़
छत पे इक बच्चा, हाथ में पतंग की डोर,
हवा चली, पतंग उठी, आसमान की ओर।
ऊपर, और ऊपर, बादलों से भी पार,
बच्चे की आँखों में चमका सारा संसार।
डोर उसके हाथ में थी, पर सपना पतंग के साथ,
जैसे उड़ रहा हो वो ख़ुद, थामे हवा का हाथ।
'पराग', सपनों की उड़ान को बस इक डोर चाहिए,
थोड़ी हवा, थोड़ा भरोसा, और आसमान का छोर चाहिए।
कठिन शब्द: छोर – किनारा