काँच का दिल
काँच-सा टूटा, दिल
किस्मत से रूठा, दिल
जिसपे सारा भरोसा था
उसी ने लूटा, दिल
टुकड़े चुनते-चुनते
हाथों से छूटा, दिल
'पराग' फिर भी हर टुकड़े में
प्यार का बूटा, दिल
कठिन शब्द: बूटा – छोटा पौधा, फूल
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
काँच-सा टूटा, दिल
किस्मत से रूठा, दिल
जिसपे सारा भरोसा था
उसी ने लूटा, दिल
टुकड़े चुनते-चुनते
हाथों से छूटा, दिल
'पराग' फिर भी हर टुकड़े में
प्यार का बूटा, दिल
कठिन शब्द: बूटा – छोटा पौधा, फूल
इक दिन किसी ने कह दिया, "अब नहीं रहना साथ,"
और जैसे सीने में टूट गई कोई बात।
कमरे की हर चीज़ में उसकी याद बसी थी,
हर गीत में उसकी हँसी, हर शाम में उदासी थी।
रोया, चुप रहा, खिड़की से रातें गिनीं,
टूटा दिल लगा जैसे काँच की चूड़ियाँ बिनीं।
'पराग', टूटा दिल भी आख़िर दिल ही रहता है,
जो टूटके भी धड़के, वो फिर प्यार कहता है।
कठिन शब्द: बिनना – चुनना