गिरके उठा जो
गिरके जो उठता है
वही आगे बढ़ता है
धूल झाड़ी, आँसू पोंछे
फिर रस्ता गढ़ता है
सौ बार गिरके ही बच्चा
सीढ़ी पे चढ़ता है
'पराग' गिरना शर्म नहीं
जो उठे, वो लड़ता है
कठिन शब्द: गढ़ना – बनाना
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
गिरके जो उठता है
वही आगे बढ़ता है
धूल झाड़ी, आँसू पोंछे
फिर रस्ता गढ़ता है
सौ बार गिरके ही बच्चा
सीढ़ी पे चढ़ता है
'पराग' गिरना शर्म नहीं
जो उठे, वो लड़ता है
कठिन शब्द: गढ़ना – बनाना
इक नन्हा बच्चा खड़ा हुआ, दो क़दम चला, गिरा,
रोया थोड़ा, फिर उठा, जैसे कुछ न हुआ ज़रा।
फिर गिरा, फिर उठा, सौ बार यही खेल,
न शर्म, न डर, बस चलने की इक बेल।
हम बड़े होके भूल जाते हैं ये सबक़ पुराना,
इक बार गिरे, तो लगता है ख़त्म ज़माना।
'पराग', उस बच्चे से सीखो, गिरना भी इक क़दम है,
जो उठता रहे, उसी के पाँव में दम है।
कठिन शब्द: बेल – लता, यहाँ ललक