रात के बाद सहर
हर रात के बाद सहर
हर ग़म के बाद असर
अँधेरा जितना गहरा हो
उतनी चमकती नज़र
तारे भी तो दिखते हैं
जब हो रात का पहर
'पराग' इंतज़ार कर ज़रा
आएगा उजाला इधर
कठिन शब्द: सहर – सुबह · पहर – दिन का हिस्सा
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
हर रात के बाद सहर
हर ग़म के बाद असर
अँधेरा जितना गहरा हो
उतनी चमकती नज़र
तारे भी तो दिखते हैं
जब हो रात का पहर
'पराग' इंतज़ार कर ज़रा
आएगा उजाला इधर
कठिन शब्द: सहर – सुबह · पहर – दिन का हिस्सा
रेल इक लंबी सुरंग में घुसी, सब कुछ काला,
न खिड़की से कुछ दिखे, न कोई उजाला।
डिब्बे में बच्चा डरा, माँ से लिपट गया,
माँ बोली, "रुक ज़रा, अभी सब बदल गया।"
और सचमुच कुछ पल में रोशनी फूट पड़ी,
हरे खेत, नीला आसमान, धूप की झड़ी।
'पराग', हर अँधेरा इक सुरंग-सा होता है,
बस चलते रहो, उसके पार सवेरा सोता है।
कठिन शब्द: सुरंग – पहाड़ के भीतर का रास्ता · झड़ी – बौछार