अपनाया ख़ुद को
आख़िर अपनाया ख़ुद को
प्यार से समझाया ख़ुद को
कमियों को भी दुलार दिया
धीमे से सहलाया ख़ुद को
दूसरों के आईने छोड़े
अपने में पाया ख़ुद को
'पराग' इक दिन रोके हँसा
और गले लगाया ख़ुद को
कठिन शब्द: दुलार – लाड़-प्यार
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
आख़िर अपनाया ख़ुद को
प्यार से समझाया ख़ुद को
कमियों को भी दुलार दिया
धीमे से सहलाया ख़ुद को
दूसरों के आईने छोड़े
अपने में पाया ख़ुद को
'पराग' इक दिन रोके हँसा
और गले लगाया ख़ुद को
कठिन शब्द: दुलार – लाड़-प्यार
बग़ीचे में इक पेड़ टेढ़ा था, सबसे अलग,
बाक़ी सीधे, ऊँचे, वो झुका, जैसे कोई सबक़।
बरसों वो शर्माया, सीधा होने को तरसा,
हर आँधी में और झुका, हर बार ज़्यादा बरसा।
फिर इक दिन बच्चे आए, उसकी झुकी डाल पे झूले,
उस टेढ़ेपन में ही उनके सारे सपने फूले।
'पराग', जो जैसा है, उसमें ही उसका नूर है,
ख़ुद को अपना लो, तो हर कमी भी हुज़ूर है।
कठिन शब्द: सबक़ – सीख · नूर – रोशनी · हुज़ूर – आदरणीय