इक पूरा आसमान
जो टुकड़ों में था, वो इक जहान हुआ
भीतर का शोर अब इक गान हुआ
ढूँढा बाहर बरसों जिसे
वो भीतर का मेहमान हुआ
दर्द, ख़ुशी, सब मिलके
इक पूरा आसमान हुआ
'पराग' अधूरेपन में ही
पूरा होने का ज्ञान हुआ
कठिन शब्द: जहान – दुनिया · गान – गीत
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
जो टुकड़ों में था, वो इक जहान हुआ
भीतर का शोर अब इक गान हुआ
ढूँढा बाहर बरसों जिसे
वो भीतर का मेहमान हुआ
दर्द, ख़ुशी, सब मिलके
इक पूरा आसमान हुआ
'पराग' अधूरेपन में ही
पूरा होने का ज्ञान हुआ
कठिन शब्द: जहान – दुनिया · गान – गीत
चाँद हर रात थोड़ा घटता, थोड़ा बढ़ता,
कभी आधा, कभी पतला, कभी पूरा चढ़ता।
पर वो कभी अधूरा नहीं, बस दिखता ऐसा,
पूरा चाँद हमेशा वहीं, बस नज़रिया वैसा।
हम भी हमेशा पूरे हैं, भले कम लगें कभी,
दुख की परछाईं में भी रोशनी है अभी।
'पराग', पूरा होना कोई मंज़िल नहीं, इक एहसास है,
कि जो हूँ, जैसा हूँ, वही मेरे पास ख़ास है।
कठिन शब्द: नज़रिया – देखने का ढंग · एहसास – अनुभव