निभाई हर बात
निभाई हर बात, वफ़ादारी
जागी हर रात, वफ़ादारी
बुरे दिनों में जो न छूटे
ऐसे जज़्बात, वफ़ादारी
कुत्ते की आँखों में देखो
सच्ची सौग़ात, वफ़ादारी
'पराग' बदले न जो कभी
कैसे भी हालात, वफ़ादारी
कठिन शब्द: जज़्बात – भावनाएँ · हालात – परिस्थिति