पेड़ की छाँव
पेड़ की ठंडी छाँव, परोपकार
नदी की बहती नाँव, परोपकार
थके मुसाफ़िर को पानी
सहलाए दुखते पाँव, परोपकार
इक कुआँ जो सबका हो
बसा दे पूरा गाँव, परोपकार
'पराग' अपने लिए न माँगे
ख़ुदा का इक ठाँव, परोपकार
कठिन शब्द: परोपकार – दूसरों का भला · ठाँव – ठिकाना