कोयल की बोली
दुश्मन को दोस्त बनाए मीठी ज़ुबान
टूटे दिल को सहलाए मीठी ज़ुबान
कड़वी बात भी कहनी हो
शहद में घुलाए मीठी ज़ुबान
कोयल के पास न सोना, न चाँदी
फिर भी सबको भाए मीठी ज़ुबान
'पराग' तलवार जो न कर सके
वो कर दिखाए मीठी ज़ुबान
कठिन शब्द: भाना – अच्छा लगना