माँग लो माफ़ी
बिन किसी लाज, माँग लो माफ़ी
भूलके हर नाज़, माँग लो माफ़ी
कल का किसको पता है
ग़लती हो तो आज, माँग लो माफ़ी
रिश्ते टूटे, उससे पहले
बचाओ ये साज़, माँग लो माफ़ी
'पराग' झुकना कमज़ोरी नहीं
यही है ताज, माँग लो माफ़ी
कठिन शब्द: लाज – शर्म · नाज़ – घमंड · साज़ – वाद्य, यहाँ रिश्तों का संगीत