सोंधी बास
सोंधी मिट्टी की बास, कुल्हड़
सर्दी में इक आस, कुल्हड़
चाय पी, फिर तोड़ दिया
न रखे कोई प्यास, कुल्हड़
कुम्हार के चाक से निकला
सादा, फिर भी ख़ास, कुल्हड़
'पराग' धरती से आया
लौटा धरती के पास, कुल्हड़
कठिन शब्द: सोंधी – मिट्टी की भीनी ख़ुशबू · बास – महक