यादों की प्याली
छोटी-सी, निराली, काजल की डिबिया
आँखों की रखवाली, काजल की डिबिया
दीये की लौ से बनी
रात-सी काली, काजल की डिबिया
'पराग' दादी के बक्से में
यादों की प्याली, काजल की डिबिया
कठिन शब्द: रखवाली – हिफ़ाज़त
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
छोटी-सी, निराली, काजल की डिबिया
आँखों की रखवाली, काजल की डिबिया
दीये की लौ से बनी
रात-सी काली, काजल की डिबिया
'पराग' दादी के बक्से में
यादों की प्याली, काजल की डिबिया
कठिन शब्द: रखवाली – हिफ़ाज़त
दादी दीये की लौ पे इक कटोरी उल्टी रखतीं,
रात भर उसपे कालिख जमती, सुबह वो परखतीं।
उसमें घी मिलाके बनाती काजल, इक डिबिया में भरतीं,
बच्चों की आँखों में लगातीं, नज़र से डरतीं।
माथे के कोने पे इक काला टीका भी,
"नज़र न लगे मेरे लाल को," कहतीं धीमी-धीमी।
'पराग', काजल की डिबिया में दादी का डर, दादी का प्यार,
जो हर बुरी नज़र से बचाए, वही सबसे बड़ा उपहार।
कठिन शब्द: कालिख – धुएँ की काली परत · नज़र – बुरी नज़र