रस्ता दिखाते जूते
मंज़िल तक ले जाएँ जूते
काँटों से बचाएँ जूते
बाबा हर सुबह बैठके
प्यार से चमकाएँ जूते
पहली नौकरी पे पहने
सपनों को सजाएँ जूते
'पराग' फटे होके भी
रस्ता दिखाएँ जूते
कठिन शब्द: मंज़िल – लक्ष्य
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
मंज़िल तक ले जाएँ जूते
काँटों से बचाएँ जूते
बाबा हर सुबह बैठके
प्यार से चमकाएँ जूते
पहली नौकरी पे पहने
सपनों को सजाएँ जूते
'पराग' फटे होके भी
रस्ता दिखाएँ जूते
कठिन शब्द: मंज़िल – लक्ष्य
बचपन में बाबा के बड़े जूते पहनके घूमा,
लड़खड़ाया, गिरा, फिर भी आँगन में झूमा।
बाबा हँसे, बोले, "इन्हें भरने में वक़्त लगेगा,"
"इक दिन तू भी बड़ा होगा, अपना रस्ता चुनेगा।"
अब मैं बड़ा हूँ, वो जूते अलमारी में रखे हैं,
उनमें बाबा के क़दमों के सारे निशान रखे हैं।
'पराग', बाबा के जूतों में उनका पूरा सफ़र है,
जो उनमें चलना सीखे, उसका रस्ता अमर है।
कठिन शब्द: लड़खड़ाना – डगमगाना