घर का पहरेदार
घर का पहरेदार, ताला
लोहे का यार, ताला
बरसों से ज़ंग खाया
फिर भी तैयार, ताला
गाँव जाते वक़्त लगाया
चिंता का भार, ताला
'पराग' दिल पे न लगाओ
खोलो इक बार, ताला
कठिन शब्द: पहरेदार – रखवाला · ज़ंग – लोहे पे जमने वाली परत
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
घर का पहरेदार, ताला
लोहे का यार, ताला
बरसों से ज़ंग खाया
फिर भी तैयार, ताला
गाँव जाते वक़्त लगाया
चिंता का भार, ताला
'पराग' दिल पे न लगाओ
खोलो इक बार, ताला
कठिन शब्द: पहरेदार – रखवाला · ज़ंग – लोहे पे जमने वाली परत
पुरानी हवेली के दरवाज़े पे इक बड़ा ताला,
बरसों से बंद, उसपे ज़ंग का काला जाला।
भीतर कितनी यादें बंद, कितने बीते त्योहार,
कितनी हँसी, कितने आँसू, कितना सारा प्यार।
इक दिन पोता आया, चाबी ढूँढी, ताला खोला,
भीतर से धूल उड़ी, जैसे बीता कल बोला।
'पराग', ताले घरों पे ठीक हैं, दिलों पे नहीं,
जो दिल खोले, उसकी हर ख़ुशी लौटे वहीं।
कठिन शब्द: जाला – मकड़ी का जाल, यहाँ परत