कमर पे खनकता
कमर पे खनकाए चाबी का गुच्छा
माँ की धुन गाए चाबी का गुच्छा
हर चाबी इक दरवाज़ा
हर ताला खुलवाए चाबी का गुच्छा
कौन-सी किसकी, भूल गए
फिर भी न जाए चाबी का गुच्छा
'पराग' घर की मालकिन का
रुतबा दिखाए चाबी का गुच्छा
कठिन शब्द: रुतबा – दर्जा, शान