कवि पराग

श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची

सिक्के

विषय 2092 · श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें

खनकते सिक्के

कविता 4183 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.6/4

जेब में खनकाते सिक्के
बच्चे को लुभाते सिक्के

मेले की इक चकरी
इक गुब्बारा लाते सिक्के

मंदिर की थाली में
दुआ बन जाते सिक्के

'पराग' घिस-घिस के भी
हाथों से हाथ जाते सिक्के

कठिन शब्द: लुभाना – ललचाना · चकरी – घूमने वाला खिलौना

दादा की मुट्ठी

कविता 4184 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.4/4

दादा की मुट्ठी में हमेशा कुछ सिक्के रहते,
हम दौड़के आते, तो वो मुस्काके कहते,

"इक तुम्हारे लिए, इक गुड़िया के लिए, इक बचत में,"
और हम दौड़ जाते, ख़ुशी से भरे, उस इक हरकत में।

उन सिक्कों से ख़रीदी इमली, गोली, इक कंचा,
हर सिक्के में था दादा का प्यार, सबसे सच्चा।

'पराग', सिक्के छोटे थे, पर दिल बहुत बड़ा था,
दादा की मुट्ठी में पूरा बचपन खड़ा था।

कठिन शब्द: कंचा – काँच की गोली