ढलता पन्ना
हर महीने बदलता कैलेंडर का पन्ना
वक़्त के संग चलता कैलेंडर का पन्ना
त्योहारों पे लाल निशान
उम्मीद में पलता कैलेंडर का पन्ना
फटके भी किसी किताब में
चुपके से सँभलता कैलेंडर का पन्ना
'पराग' उम्र की दीवार पे
धीमे-धीमे ढलता कैलेंडर का पन्ना
कठिन शब्द: ढलना – बीतना