मीठा मलाल
इक पुराना सवाल, ज़ंग लगी चाबी
किस ताले का हाल, ज़ंग लगी चाबी
दराज़ में पड़ी मिली
बीते कई साल, ज़ंग लगी चाबी
कौन-सा दरवाज़ा खोले
कोई न ख़याल, ज़ंग लगी चाबी
'पराग' फेंक न पाए
इक मीठा मलाल, ज़ंग लगी चाबी
कठिन शब्द: दराज़ – मेज़ का खाना · मलाल – हल्का दुख