आस्था का सार
कंधे पे भार, कांवड़
गंगाजल की धार, कांवड़
नंगे पाँव, लंबी राह
भक्ति का प्यार, कांवड़
"बम-बम" के जयकारे
गूँजे हर बार, कांवड़
'पराग' सावन की धूप में
आस्था का सार, कांवड़
कठिन शब्द: कांवड़ – कंधे पे रखा बाँस जिसके दोनों ओर जल के पात्र · जयकारा – जय-जयकार