धरती पे स्वर्ग
बर्फ़ में ढला कमाल, कैलाश की राह
मानसरोवर का जमाल, कैलाश की राह
साँस थमे, ठंड चुभे
फिर भी न मलाल, कैलाश की राह
परिक्रमा करते-करते
मिटे हर सवाल, कैलाश की राह
'पराग' धरती पे स्वर्ग की
इक मिसाल, कैलाश की राह
कठिन शब्द: जमाल – सुंदरता · मलाल – पछतावा