केंद्र में ख़ुदा
मंदिर के पास, परिक्रमा
धीमी हर साँस, परिक्रमा
गोल-गोल घूमते क़दम
इक विश्वास, परिक्रमा
धरती भी सूरज की करे
रोज़ इक ख़ास, परिक्रमा
'पराग' केंद्र में ख़ुदा
ये एहसास, परिक्रमा
कठिन शब्द: परिक्रमा – किसी के चारों ओर घूमना · केंद्र – बीच