बेमिसाल दोस्ती
दो पल का कमाल, रास्ते की दोस्ती
इक मीठा ख़याल, रास्ते की दोस्ती
बिछड़े, तो भी बाक़ी
इक हल्का मलाल, रास्ते की दोस्ती
'पराग' उम्र भर रहे
इक बेमिसाल, रास्ते की दोस्ती
कठिन शब्द: मलाल – हल्का दुख
श्रेणी: सफ़र और रास्ते · विषय-सूची
दो पल का कमाल, रास्ते की दोस्ती
इक मीठा ख़याल, रास्ते की दोस्ती
बिछड़े, तो भी बाक़ी
इक हल्का मलाल, रास्ते की दोस्ती
'पराग' उम्र भर रहे
इक बेमिसाल, रास्ते की दोस्ती
कठिन शब्द: मलाल – हल्का दुख
बस में दो लड़के, इक खिड़की, उसी पे हुआ झगड़ा,
फिर दोनों हँसे, आधी-आधी बाँटी, बना इक रिश्ता तगड़ा।
रास्ते भर बातें कीं, कबड्डी की, कंचों की,
गाँव के क़िस्से, नदी की बातें, बेफ़िक्र लम्हों की।
उतरते वक़्त पते लिखे, इक काग़ज़ के टुकड़े पे,
बरसों तक चिट्ठियाँ चलीं, उसी दोस्ती के पुर्ज़े पे।
'पराग', रास्ते की दोस्ती इक पल में बनती है,
पर सच्ची हो, तो उम्र भर दिल में चलती है।
कठिन शब्द: तगड़ा – मज़बूत · लम्हा – पल · पुर्ज़ा – काग़ज़ का टुकड़ा