किसी का सितारा बनो
इक तारा, रास्ता दिखाने वाला
इक इशारा, रास्ता दिखाने वाला
अँधेरी रात में मिला
कोई प्यारा, रास्ता दिखाने वाला
गुरु, माँ, या इक अजनबी
सबका सहारा, रास्ता दिखाने वाला
'पराग' तुम भी बनो
किसी का सितारा, रास्ता दिखाने वाला
कठिन शब्द: इशारा – संकेत