सपनों का गाँव
माँ की छाँव, लोरी की धुन
सपनों का गाँव, लोरी की धुन
चंदा मामा, परियाँ, तारे
थके नन्हे पाँव, लोरी की धुन
'पराग' बड़े होके भी ढूँढें
वो इक ठाँव, लोरी की धुन
कठिन शब्द: ठाँव – ठिकाना
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
माँ की छाँव, लोरी की धुन
सपनों का गाँव, लोरी की धुन
चंदा मामा, परियाँ, तारे
थके नन्हे पाँव, लोरी की धुन
'पराग' बड़े होके भी ढूँढें
वो इक ठाँव, लोरी की धुन
कठिन शब्द: ठाँव – ठिकाना
रात ढले माँ थपकी दे, धीमे-धीमे गुनगुनाए,
कोई पुराना-सा सुर, जो उसकी माँ से आए।
न ताल का पता, न राग की कोई पहचान,
फिर भी उस धुन में बसता है सारा जहान।
पलकें भारी हों, साँसें धीमी हो जाएँ,
जैसे नींद की परियाँ चुपके से आ जाएँ।
'पराग', लोरी की धुन उम्र भर साथ रहती है,
थकी रात में आज भी वो कानों में कुछ कहती है।
कठिन शब्द: थपकी – हल्की थाप