इश्क़ की ख़ैरात
जुमेरात की रात, क़व्वाली
रूहों की बात, क़व्वाली
ताली, हारमोनियम, सरगम
इक पूरी जमात, क़व्वाली
'पराग' दरगाह पे बँटे
इश्क़ की ख़ैरात, क़व्वाली
कठिन शब्द: जुमेरात – गुरुवार · जमात – मंडली · ख़ैरात – दान
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
जुमेरात की रात, क़व्वाली
रूहों की बात, क़व्वाली
ताली, हारमोनियम, सरगम
इक पूरी जमात, क़व्वाली
'पराग' दरगाह पे बँटे
इश्क़ की ख़ैरात, क़व्वाली
कठिन शब्द: जुमेरात – गुरुवार · जमात – मंडली · ख़ैरात – दान
जुमेरात की शाम, दरगाह पे चादरें चढ़ें,
क़व्वाल बैठें, हारमोनियम संग सुर बढ़ें।
पहले धीमे-धीमे, फिर तालियाँ तेज़ होती जाएँ,
जैसे दिल की धड़कनें इक लय में झूम जाएँ।
हर मज़हब, हर बोली के लोग साथ में झूमें,
इश्क़-ए-हक़ीक़ी के सुर में रूहें आसमाँ चूमें।
'पराग', क़व्वाली कहे, कि मोहब्बत की कोई सरहद नहीं,
जहाँ रूह नाचे, वहाँ बँटवारे की कोई ज़द नहीं।
कठिन शब्द: इश्क़-ए-हक़ीक़ी – ईश्वरीय प्रेम · सरहद – सीमा · ज़द – पहुँच