गायक का ध्यान
धीमी-तेज़ इक तान, ख़याल
मन का बयान, ख़याल
बड़ा ख़याल, छोटा ख़याल
सुरों की उड़ान, ख़याल
'पराग' गायक की कल्पना
जैसे गहरा ध्यान, ख़याल
कठिन शब्द: बयान – कहना · कल्पना – सोच की उड़ान
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
धीमी-तेज़ इक तान, ख़याल
मन का बयान, ख़याल
बड़ा ख़याल, छोटा ख़याल
सुरों की उड़ान, ख़याल
'पराग' गायक की कल्पना
जैसे गहरा ध्यान, ख़याल
कठिन शब्द: बयान – कहना · कल्पना – सोच की उड़ान
ख़याल का मतलब ही है, गायक की अपनी सोच,
इक राग, इक बंदिश, पर हर बार नई खोज।
बड़ा ख़याल धीमे-धीमे विलंबित में खुले,
छोटा ख़याल द्रुत में, जैसे झरना पत्थर पे चले।
घराने बदलें, तो बदले अंदाज़ और रंग,
पर हर ख़याल में रहे इक आज़ादी का ढंग।
'पराग', नियम के भीतर भी खुला आसमान है,
जो हद में रहके उड़े, वही सच्चा गान है।
कठिन शब्द: बंदिश – राग की रचना · विलंबित – धीमी लय · द्रुत – तेज़ लय