मस्त मलंग
जोगी के संग, इकतारा
फ़क़ीरी का रंग, इकतारा
इक तार, इक धुन, गाए
मस्त मलंग, इकतारा
'पराग' कम में भी भरे
पूरी उमंग, इकतारा
कठिन शब्द: फ़क़ीरी – सादगी भरा वैराग · मलंग – मस्तमौला फ़क़ीर · उमंग – जोश
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
जोगी के संग, इकतारा
फ़क़ीरी का रंग, इकतारा
इक तार, इक धुन, गाए
मस्त मलंग, इकतारा
'पराग' कम में भी भरे
पूरी उमंग, इकतारा
कठिन शब्द: फ़क़ीरी – सादगी भरा वैराग · मलंग – मस्तमौला फ़क़ीर · उमंग – जोश
इक लौकी, इक बाँस की डंडी, बस इक ही तार,
बाउल गायक के हाथों में यही सारा संसार।
गाँव-गाँव घूमे, नंगे पाँव, गेरुआ चोला ओढ़े,
इक तार की टुनटुन पे मन के सारे बंधन तोड़े।
न बड़े साज़, न महफ़िल, न कोई तालियों का शोर,
बस इक तार और इक दिल, खिंचती रूह की डोर।
'पराग', इकतारा सिखाए, कि बहुत की ज़रूरत नहीं होती,
इक सच्चा सुर काफ़ी है, अगर उसमें हो ज्योति।
कठिन शब्द: बाउल – बंगाल के फ़क़ीर गायक · गेरुआ – भगवा रंग · ज्योति – रोशनी