बाजे की साँस
बाजे की साँस, धौंकनी
सुरों के पास, धौंकनी
इक हाथ दबाए, इक हाथ गाए
हवा की आस, धौंकनी
'पराग' भरे तो जगे
हर इक एहसास, धौंकनी
कठिन शब्द: धौंकनी – हवा भरने वाली थैली · एहसास – भाव
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
बाजे की साँस, धौंकनी
सुरों के पास, धौंकनी
इक हाथ दबाए, इक हाथ गाए
हवा की आस, धौंकनी
'पराग' भरे तो जगे
हर इक एहसास, धौंकनी
कठिन शब्द: धौंकनी – हवा भरने वाली थैली · एहसास – भाव
हारमोनियम के पीछे इक धौंकनी चुपचाप चले,
आगे-पीछे, आगे-पीछे, जैसे कोई साँस ले।
बायाँ हाथ हवा भरे, दायाँ कुंजियों पे नाचे,
दोनों मिलें, तो हर सुर में जान-सी जागे।
न दिखे, न सराही जाए, फिर भी सब उसी से है,
जो धुन तुम्हें भाए, उसकी जान इसी से है।
'पराग', धौंकनी जैसे लोग हर महफ़िल में होते हैं,
जो पीछे से हवा भरें, पर तालियों में कभी न होते हैं।
कठिन शब्द: कुंजी – बाजे की सुर-पट्टी · सराहना – तारीफ़ करना