दस दिन का मेहमान
नदी का घाट, मिट्टी की मूर्ति
बरस भर की बाट, मिट्टी की मूर्ति
कुम्हारटोली की गलियों में
सजी इक हाट, मिट्टी की मूर्ति
'पराग' दस दिन के मेहमान का
देवी-सा ठाट, मिट्टी की मूर्ति
कठिन शब्द: बाट – इंतज़ार · कुम्हारटोली – कोलकाता का मूर्तिकारों का मोहल्ला · हाट – बाज़ार · ठाट – शान