झरोखे की जाली
झरोखे की जाली, लकड़ी की नक़्क़ाशी
फूलों की डाली, लकड़ी की नक़्क़ाशी
शीशम की गहरी
भूरी-सी लाली, लकड़ी की नक़्क़ाशी
'पराग' पुरानी हवेली की
शान निराली, लकड़ी की नक़्क़ाशी
कठिन शब्द: झरोखा – छोटी खिड़की · नक़्क़ाशी – खुदाई करके सजावट · शीशम – एक मज़बूत लकड़ी