दो मिसरों में उमर
दिल की ख़बर, शायरी
आशिक़ की नज़र, शायरी
दो मिसरों में समाए
इक पूरी उमर, शायरी
'पराग' रात भर जागे
तो आए सहर, शायरी
कठिन शब्द: मिसरा – शेर की एक पंक्ति · उमर – उम्र · सहर – सुबह
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
दिल की ख़बर, शायरी
आशिक़ की नज़र, शायरी
दो मिसरों में समाए
इक पूरी उमर, शायरी
'पराग' रात भर जागे
तो आए सहर, शायरी
कठिन शब्द: मिसरा – शेर की एक पंक्ति · उमर – उम्र · सहर – सुबह
दो मिसरे, इक शेर, और दिल की पूरी बात,
शायरी में बसती है सदियों की सौग़ात।
इश्क़, जुदाई, ख़ुदा, दुनिया, हर रंग का कलाम,
कभी नर्म सुबह-सा, कभी ढलती शाम।
उर्दू की नज़ाकत, हिंदी की मिठास,
दोनों मिलें, तो खिल जाए हर इक एहसास।
'पराग', शायरी कहे, कि कम लफ़्ज़ों में बड़ी बात कहो,
जो दिल को छू जाए, बस वही हर्फ़ रखो।
कठिन शब्द: कलाम – रचना · नज़ाकत – कोमलता · हर्फ़ – अक्षर