मंच पे हिंदी की तस्वीर
वीर रस का वीर, कवि-सम्मेलन
करुणा की पीर, कवि-सम्मेलन
व्यंग्य की इक पंक्ति
चुभे जैसे तीर, कवि-सम्मेलन
'पराग' मंच पे सजी
हिंदी की तस्वीर, कवि-सम्मेलन
कठिन शब्द: पीर – दर्द · व्यंग्य – चुभता हुआ मज़ाक
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
वीर रस का वीर, कवि-सम्मेलन
करुणा की पीर, कवि-सम्मेलन
व्यंग्य की इक पंक्ति
चुभे जैसे तीर, कवि-सम्मेलन
'पराग' मंच पे सजी
हिंदी की तस्वीर, कवि-सम्मेलन
कठिन शब्द: पीर – दर्द · व्यंग्य – चुभता हुआ मज़ाक
सजे मंच पे बैठे कवि, नीचे हज़ारों लोग,
हँसी, आँसू, जोश, सबका अनोखा संयोग।
हास्य कवि छेड़े, तो सारा मैदान हँस पड़े,
वीर रस गूँजे, तो सबके रोंगटे खड़े।
गीत की मिठास, व्यंग्य की चुभती धार,
भोर तक न थके सुनने वालों का प्यार।
'पराग', कवि-सम्मेलन कहे, कि कविता सबकी साझी है,
जो जनता तक पहुँचे, वही कविता सच्ची, ताज़ी है।
कठिन शब्द: संयोग – मेल · रोंगटे खड़े होना – सिहरन होना · साझी – सबकी