इक लौ का राज़
मीरा की आवाज़, कला और ईश्वर
सूफ़ी का साज़, कला और ईश्वर
मंदिर में आरती
मस्जिद में नमाज़, कला और ईश्वर
'पराग' इक ही लौ में
छुपा इक राज़, कला और ईश्वर
कठिन शब्द: साज़ – वाद्य · लौ – दीये की ज्योति
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
मीरा की आवाज़, कला और ईश्वर
सूफ़ी का साज़, कला और ईश्वर
मंदिर में आरती
मस्जिद में नमाज़, कला और ईश्वर
'पराग' इक ही लौ में
छुपा इक राज़, कला और ईश्वर
कठिन शब्द: साज़ – वाद्य · लौ – दीये की ज्योति
मीरा ने गाया, तो कृष्ण पास आए,
सूफ़ी नाचे, तो रूह ख़ुदा में समाए।
अजंता के रंगों में बुद्ध की करुणा उतरी,
गिरिजाघर की खिड़कियों में रोशनी रंगों में बिखरी।
हर धर्म ने संगीत, चित्र, मूर्ति को अपनाया,
जैसे कला की राह से ही ईश्वर को पाया।
'पराग', कला और ईश्वर कहें, कि दोनों की इक ही राह है,
जो सच्चे मन से रचे, उसी में ईश्वर की निगाह है।
कठिन शब्द: करुणा – दया · गिरिजाघर – ईसाइयों का प्रार्थना-घर