मौत पे जीत
सदियों का गीत, अमर कला
मौत पे जीत, अमर कला
पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली
इक सुंदर रीत, अमर कला
'पराग' इंसान की
सबसे गहरी प्रीत, अमर कला
कठिन शब्द: रीत – परंपरा · प्रीत – प्रेम
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
सदियों का गीत, अमर कला
मौत पे जीत, अमर कला
पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली
इक सुंदर रीत, अमर कला
'पराग' इंसान की
सबसे गहरी प्रीत, अमर कला
कठिन शब्द: रीत – परंपरा · प्रीत – प्रेम
राजा मिट गए, महल ढहे, सोने के ताज भी खो गए,
पर गुफाओं के रंग, पत्थर की मूरतें अमर हो गए।
कवि चला गया, पर उसकी कविता आज भी बोले,
गायक न रहा, पर उसकी तान हर दिल को टटोले।
कला में बसता है वो, जो वक़्त से बड़ा है,
इंसान का सपना, जो हर दौर में खड़ा है।
'पराग', अमर कला बताए, कि देह मिटे, पर रचना रहे,
जो प्रेम से रचा जाए, वो सदियों तक बहे।
कठिन शब्द: टटोलना – छूकर ढूँढना · दौर – ज़माना