साँझ की बेला
भोर में अकेला, शुक्र तारा
साँझ की बेला, शुक्र तारा
सबसे पहले चमके
बड़ा अलबेला, शुक्र तारा
'पराग' तारों का जैसे
सजाए मेला, शुक्र तारा
कठिन शब्द: बेला – समय · अलबेला – अनोखा
श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची
भोर में अकेला, शुक्र तारा
साँझ की बेला, शुक्र तारा
सबसे पहले चमके
बड़ा अलबेला, शुक्र तारा
'पराग' तारों का जैसे
सजाए मेला, शुक्र तारा
कठिन शब्द: बेला – समय · अलबेला – अनोखा
कहलाए तारा, पर असल में इक ग्रह है प्यारा,
सूरज की रोशनी लौटाए, सबसे चमकता सितारा।
कभी भोर से पहले पूरब में जगमगाए अकेला,
कभी साँझ ढले पश्चिम में, जैसे दीये की बेला।
घने बादलों में लिपटा, भीतर से तपता भारी,
सुंदर दिखे दूर से, पर पास हो, तो आग सारी।
'पराग', शुक्र तारा बताए, कि दूर की चमक धोखा भी हो सकती है,
जो पास जाके समझे, उसी की नज़र सच्ची होती है।
कठिन शब्द: जगमगाना – चमकना