तारों का बसंत
फैला अनंत, अंतरिक्ष
न आदि, न अंत, अंतरिक्ष
सन्नाटे में बैठा
ध्यानी इक संत, अंतरिक्ष
'पराग' तारों का
खिला बसंत, अंतरिक्ष
कठिन शब्द: अनंत – असीम · आदि – शुरुआत · ध्यानी – ध्यान करने वाला
श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची
फैला अनंत, अंतरिक्ष
न आदि, न अंत, अंतरिक्ष
सन्नाटे में बैठा
ध्यानी इक संत, अंतरिक्ष
'पराग' तारों का
खिला बसंत, अंतरिक्ष
कठिन शब्द: अनंत – असीम · आदि – शुरुआत · ध्यानी – ध्यान करने वाला
न हवा, न आवाज़, बस गहरा काला सन्नाटा,
जिसमें तारे, ग्रह, धूल, सबने अपना हिस्सा बाँटा।
इतना बड़ा, कि रोशनी भी बरसों चले, फिर भी न पहुँचे,
इंसान सोचे, तो उसके सवाल भी ऊँचे-ऊँचे।
इसी अनंत में कहीं हम, इक नीले घर में,
देखें ऊपर, और खो जाएँ इस गहरे समंदर में।
'पराग', अंतरिक्ष बताए, कि जितना जानो, उतना और अनजाना है,
जो जिज्ञासु रहे, उसके लिए हर तारा इक ठिकाना है।
कठिन शब्द: जिज्ञासु – जानने का इच्छुक