कवि पराग

श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची

चंद्रयान

विषय 2349 · श्रेणी: आसमान और तारे

चंदा मामा पे नज़र

कविता 4697 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 0.9/4

चाँद तक सफ़र, चंद्रयान
नई इक सहर, चंद्रयान

दक्षिणी ध्रुव से भेजी
पहली ख़बर, चंद्रयान

'पराग' चंदा मामा पे
देश की नज़र, चंद्रयान

कठिन शब्द: सहर – सुबह · ध्रुव – छोर

गिरके उठने की उड़ान

कविता 4698 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.4/4

बचपन में जिसे चंदा मामा कहके लोरी गाई,
वहीं तक जा पहुँची हमारी मेहनत की परछाईं।

वैज्ञानिकों ने बरसों जागके हर गणना जोड़ी,
इक बार गिरे, फिर उठे, पर हिम्मत न छोड़ी।

धीरे से उतरा यान चाँद की धूल भरी ज़मीन पे,
करोड़ों आँखें भीग गईं, ख़ुशी उतरी हर सीने पे।

'पराग', चंद्रयान बताए, कि गिरके उठना ही असली उड़ान है,
जो हार से सीखे, उसी के क़दमों में आसमान है।

कठिन शब्द: गणना – हिसाब · यान – अंतरिक्ष-वाहन