हर पीढ़ी का अभिमान
इक बलिदान, अमर शहीद
सबका सम्मान, अमर शहीद
दूसरों के लिए
दे दी जान, अमर शहीद
'पराग' हर पीढ़ी का
इक अभिमान, अमर शहीद
कठिन शब्द: बलिदान – त्याग · अभिमान – गर्व
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
इक बलिदान, अमर शहीद
सबका सम्मान, अमर शहीद
दूसरों के लिए
दे दी जान, अमर शहीद
'पराग' हर पीढ़ी का
इक अभिमान, अमर शहीद
कठिन शब्द: बलिदान – त्याग · अभिमान – गर्व
जिसने अपना आज दिया, ताकि हमारा कल सँवरे,
जिसकी हिम्मत से आज़ादी के दीये घर-घर बिखरे।
कोई सरहद पे, कोई आग से बच्चों को बचाते,
कोई बाढ़ में डूबतों को किनारे तक लाते।
उनकी माँ की आँखें नम, पर सिर गर्व से ऊँचा,
उनके नाम का दीया जले, हर दिल ने उन्हें पूजा।
'पराग', अमर शहीद कहें, कि हमें याद रखो, पर नफ़रत नहीं, प्यार सिखाओ,
जिस कल के लिए हम गए, उसे मिलके सुंदर बनाओ।
कठिन शब्द: सरहद – सीमा