दुखते दिलों पे मरहम
चलती क़लम, अमर कवि
सबके ग़म, अमर कवि
दुखते दिलों पे
रखे मरहम, अमर कवि
'पराग' जिसकी ग़ज़ल में
बसे सनम, अमर कवि
कठिन शब्द: मरहम – दवा का लेप · सनम – प्रिय
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
चलती क़लम, अमर कवि
सबके ग़म, अमर कवि
दुखते दिलों पे
रखे मरहम, अमर कवि
'पराग' जिसकी ग़ज़ल में
बसे सनम, अमर कवि
कठिन शब्द: मरहम – दवा का लेप · सनम – प्रिय
कवि चला जाए, पर उसकी पंक्तियाँ रह जाएँ,
हर नई पीढ़ी के होंठों पे फिर से खिल जाएँ।
तुलसी, कबीर, ग़ालिब, मीरा, कितने नाम पुराने,
फिर भी उनके शब्द लगें आज के ही तराने।
कवि की देह मिटे, पर उसकी आत्मा शब्दों में बसे,
जो पढ़े, उसी के भीतर फिर से वो हँसे।
'पराग', अमर कवि कहे, कि शब्द ही मेरा असली घर है,
जब तक कोई पढ़े, मेरा जीवन अमर है।
कठिन शब्द: तराना – गीत